Responsive Ads Here

Wednesday, June 13, 2018

इन बाप बेटी की जोड़ियों को देख आप कहेंगे बाप तो गुड़ था बेटी शकर हो गयी

इन बाप बेटी की जोड़ियों को देख आप कहेंगे बाप तो गुड़ था बेटी शकर हो गयी 

बाप और बेटी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है | बाप अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है और करे भी क्यों ना बेटी भी उतना ही प्यार अपने पिता से करती हैं और उन की काफी चिंता भी करती हैं | जितना एक बाप अपनी बेटी के लिए चिंता करता है उतना और कोई नहीं कर सकता | इसी लिए आज हम आप को बॉलीवुड के ऐसे बाप और बेटियों से मिलाएंगे जिन्हे देख आप के मन में भी प्यार उमड़ आएगा | यह हैं बॉलीवुड की ऐसी बाप बेटी की जोड़ियाँ जिन में अपने समय में बाप काफी हिट हुआ करते थे और अब बेटी की बारी है |
1.करीना और रणधीर कपूर

करीना कपूर और रणधीर की बात करें तो इन की तो बात ही निराली है | रणधीर कपूर अपनी दोनों बेटियों से काफी प्यार करते हैं और अक्सर रणधीर कपूर और करीना कपूर की घूमने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं | अपने समय में जितना रणधीर कपूर का नाम इंडस्ट्री में चलता था आज उन की बेटी की बारी है | करीना आज की तारीख में कई बड़ी फ़िल्म्स कर रही हैं और उन के चाहने वालों की लिस्ट दिन प्रति दिन लम्बी ही होती जा रही है |
2.सोनाक्षी और शत्रुध्न सिन्हा
यह बाप बेटी की एक ऐसी जोड़ी है जो की हर टीवी शो या फिर अवार्ड फंक्शन में हमें एक साथ देखने को मिल जाती है | शत्रुध्न सिन्हा को अपनी बेटी पे बहुत गर्व है | और आखिर हो भी क्यों ना इन्होंने कई बड़ी फ़िल्म्स की हैं | एक समय था जब हर किसी की जवान में शत्रुध्न सिन्हा का नाम हुआ करता था | कुछ लोग तो इन के इतने दीवाने हुआ करते थे की इनके जैसे चेहरे पे निशान बना लेते थे बो भी चाकू के साथ |
3.सोनम और अनिल कपूर
इन दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में सब से स्टाइलिश मानी जाती है | अक्सर सोनम को यह कहते सुना जाता है की उन्होंने सब कुछ अपने पापा से सीखा है | और आखिर हो भी क्यों ना इस उम्र में भी अनिल किसी लड़के की तरह ही लगते हैं | और बह अपनी बेटी को काफी सपोर्ट भी करते हैं |
4.श्रद्धा और शक्ति कपूर
इन दोनों का रिश्ता भी काफी बढ़िया है | जहाँ शक्ति कपूर हिंदी फ़िल्म्स में विलन का किरदार निभाते थे | लेकिन असल जिंदगी में बह बिलकुल वैसे नहीं हैं और उनका उनकी बेटी के साथ काफी अच्छा रिश्ता है | श्रद्धा कई बार अपनी और अपने पिता की तस्वीरें इंस्टाग्राम में शेयर करती रहती हैं |
5.श्रुति और कमल हसन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कमल हसन का एक बड़ा नाम है | लेकिन उन की बेटी ने तो हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है | उनका कहना है की उन्होंने एक्टिंग अपने पिता से सीखी है |

No comments:

Post a Comment